25 अगस्त 2023 - 08:29
इस्राईल डूबता जहाज, 90 देशों ने निमंत्रण स्वीकार करने से किया इनकार

फ़िलिस्तीन की मज़लूमियत के साथ-साथ "नकबा" शब्द दो महत्वपूर्ण बातों की याद दिलाता है: पहला, 1948 में इस्लामी दुनिया के केंद्र में फ़िलिस्तीन की धरती पर इस्राईल सरकार की स्थापना, और दूसरा, 800,000 से अधिक फ़िलिस्तीनी लोगों को उनकी मातृभूमि से निकालना ।

अवैध राष्ट्र इस्राईल को अपना विनाश नज़दीक लगने लगा है और उसे अपने विनाश का अहसास अपने गठन की वर्षगांठ पर और अच्छे ढंग से हो गया जब 90 से अधिक देशों ने उसके समारोह में शामिल होने के निमंत्रण का जवाब देना भी उचित नहीं समझा।

फ़िलिस्तीन पर कब्जे की वर्षगांठ पर इस्राईल ने विभिन्न देशों के 100 से ज़्यादा विदेश मंत्रियों को समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन केवल 10 देशों ने ही इस समारोह में भाग लेने पर सहमति जताई है।

15 मई, 1948 को ज़ायोनी सरकार द्वारा फ़िलिस्तीन पर कब्ज़ा किया गया जिसे दुनिया भर के इन्साफ पसंद लोग नकबा दिवस के रूप में जानते है।

फ़िलिस्तीन की मज़लूमियत के साथ-साथ "नकबा" शब्द दो महत्वपूर्ण बातों की याद दिलाता है: पहला, 1948 में इस्लामी दुनिया के केंद्र में फ़िलिस्तीन की धरती पर इस्राईल सरकार की स्थापना, और दूसरा, 800,000 से अधिक फ़िलिस्तीनी लोगों को उनकी मातृभूमि से निकालना ।

अल-मायादीन समाचार चैनल ने ज़ायोनी मीडिया के हवाले से बताया कि इस्राईली अधिकारियों ने विभिन्न देशों के 100 से अधिक विदेश मंत्रियों को आमंत्रित किया था, लेकिन केवल 10 लोगों ने ही अपनी भागीदारी की घोषणा की है। इसके अलावा, इस्राईल के समारोह में आने वाले यह यह लोग "प्रथम श्रेणी के देशों" में भी शामिल नहीं हैं।